फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: बदलेगा मौसम, यूपी के कई शहरों में 17 से 20 के बीच बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 15 Jun 2022 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय हो रहा है। अब जल्द ही मौसम करवट लेगा। महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश वैसे तो 27 जून के आसपास संभावित है लेकिन उससे पहले कई बार प्री मानसूनी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार महीने से जारी भीषण गर्मी के बाद अब राहत भरे दिन आने वाले हैं। 17 से 20 जून के बीच हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव का असर 16 से ही दिखने लगेगा। बादल और हवाओं की वजह सेे तापमान में भी कमी आ सकती है। इतना जरूर है कि उमस बरकरार रहेगी। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार मॉनसूनी बारिश का सिलसिला बिहार तक आ चुका है। जल्द ही उत्तर प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों से होते हुए कानपुर कीतरफ बढ़ेगा। इसकी वजह कानपुर-बुंदेलखंड में मौसम में परिवर्तन दिखेगा। कहीं पर हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

तेज बारिश नहीं होने की स्थिति में उमस भी बढ़ेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय हो रहा है। अब जल्द ही मौसम करवट लेगा। महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश वैसे तो 27 जून के आसपास संभावित है लेकिन उससे पहले कई बार प्री मानसूनी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें