फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pintu Sengar murder case: शार्प शूटर राशिद कालिया पर एक लाख का इनाम घोषित, 14 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

Wed, 15 Jun 2022 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि राशिद पर कमिश्नरी की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। राशिद पर हत्या समेत कई अन्य धाराओं के दर्जनों केस दर्ज हैं। कई जिलों से वह वांछित भी है।
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल शार्प राशिद कालिया पर पुलिस कमिश्नर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पौने दो साल से राशिद फरार है। उसकी तलाश में कई जिला पुलिस व एसटीएफ भी लगी है। राशिद पर झांसी से भी एक लाख रुपये का इनाम है।
विज्ञापन


चकेरी में 20 जून 2020 को पिंटू सेंगर को गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड पप्पू स्मार्ट, महफूज अख्तर, साऊद अख्तर समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा था। हत्याकांड के केस में राशिद कालिया भी आरोपी बनाया गया था। हत्याकांड वही एक अंतिम आरोपी है जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि राशिद पर कमिश्नरी की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। राशिद पर हत्या समेत कई अन्य धाराओं के दर्जनों केस दर्ज हैं। कई जिलों से वह वांछित भी है। पुलिस के पास राशिद के बारे में बहुत कम जानकारी है। सूत्रों के मुताबिक स्पष्ट फोटो भी उसकी पुलिस के पास नहीं है। यह भी जानकारी मिली है कि राशिद मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता है। शायद यही वजह है कि वह ट्रेस नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें