फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: तीन-चार दिन और सताएगी उमस भरी गर्मी, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Thu, 02 Jun 2022 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि बारिश पर जलवायु परिवर्तन का असर दिखेगा। एक ही स्थान पर अधिक तीव्रता वाली बारिश की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में अभी तीन-चार दिन गर्मी और सताएगी। पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा लेकिन माहौल में नमी बढ़ने से उमस बेचैनी बढ़ाएगी। लू भी चलेगी। साथ ही उमस की वजह से पसीने वाली गर्मी रहेगी। इसके बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन


प्री मानसूनी बारिश के साथ बादलों का डेरा रहेगा। वैसे कानपुर परिक्षेत्र में मानसून 29 जून को पहुंचने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग और सीएसए के मौसम विभाग ने इस संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। माना जा रहा है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा।

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि बारिश पर जलवायु परिवर्तन का असर दिखेगा। एक ही स्थान पर अधिक तीव्रता वाली बारिश की घटनाएं बढ़ रही हैं। रिमझिम बारिश कम हो रही है। प्रदेश में मानसून के 26-27 जून को पहुंचने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। गर्म हवाओं की गति सामान्य से अधिक रहेगी। मानसून अभी केरल पहुंचा है। चार दिन के बाद मौसम गतिविधियां बदलेंगी जिससे माहौल में बदलाव आएगा। तब तक गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।

मौसम (तापमान)
अधिकतम - 42.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 24.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें