फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डायरिया से दो बच्चों, निमोनिया से एक की मौत, सामान्य फ्लू में लक्षण मिल रहे कोरोना जैसे

Thu, 02 Jun 2022 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फ्लू का संक्रमण तेज हो रहा है, इससे रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट घट जा रहा है। कोरोना और डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि डिहाइड्रेशन के कारण रोगियों के गुर्दों पर असर आ रहा है। हैलट के बालरोग अस्पताल में डायरिया रोगियों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उमस भरी गर्मी में समर डायरिया बेकाबू हो रहा है। छोटे बच्चे और बड़े सभी डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस और उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाने के कारण एक्यूट किडनी इंजरी (एकेआई) हो जा रही है। गुरुवार को डायरिया से दो बच्चों की मौत हो गई और निमोनिया से एक रोगी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के तीन रोगी भर्ती किए गए हैं। कल्याणपुर के आनंद के दो साल के बच्चे की डायरिया से मौत हुई है। उसका क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी तरह रावतपुर के विनोद गौतम की तीन साल की बच्ची रश्मि की डायरिया के बाद मौत हो गई। परिजन उसे हैलट लेकर गए थे। किदवई नगर के मानिक (55) की निमोनिया से मौत हुई है। वह क्षेत्र के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।
विज्ञापन

घट रही है प्लेटलेट्स
फ्लू का संक्रमण तेज हो रहा है, इससे रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट घट जा रहा है। कोरोना और डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि डिहाइड्रेशन के कारण रोगियों के गुर्दों पर असर आ रहा है। हैलट के बालरोग अस्पताल में डायरिया रोगियों की लाइन लगी रही। इसके साथ ही निमोनिया और इंसेफ्लाइटिस के रोगी भर्ती हुए हैं। ओपीडी में फ्लू के रोगी बड़ी संख्या में आए। कुछ रोगियों में कोरोना जैसे लक्षण रहे हैं। उनसे आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल देने के लिए कहा गया। हाई फीवर और गले के संक्रमण के भी रोगी आए। 12 रोगी लू के लक्षण के साथ आए। दो रोगियों के गुर्दे खराब होने पर इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया और अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें