फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सतीश चंद्र मिश्रा बोले- योगी ने उत्तर प्रदेश को बना दिया एनकाउंटर प्रदेश

Thu, 16 Dec 2021 04:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है और 2007 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा इस समय बहुत कमजोर हैं।
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया है। सतीश मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश को एनकाउंटर प्रदेश बना दिया है। ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही हैं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। हर दो घंटे में दुष्कर्म की एक घटना हो रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने हरदोई जिले के सिनेमा चौराहा पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि क्या प्रदेश को नंबर वन बनाया है। सिर्फ एनकाउंटर प्रदेश बना दिया है।

ब्राह्मणों के एनकाउंटर कराए हैं। दलितों की हत्या हो रही है। क्या यही नंबर वन प्रदेश है। गठबंधन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में सतीश मिश्रा ने कहा कि गठबंधन वो करता है जो कमजोर होता है। कमजोर को ही बैसाखी की जरूरत होती है, जो मजबूत होता है वह अपने दम से चुनाव लड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है और 2007 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा इस समय बहुत कमजोर हैं। केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सतीश मिश्रा ने कहा कि मीडिया पहले दिन से ही कह रही थी कि लखीमपुर कांड सोची समझी साजिश का नतीजा है।

अब एसआईटी की जांच में भी यही बात सामने आई है, तो गृहमंत्री मीडिया पर खीझ निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहराज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनके साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी मौजूद रहे। सिनेमा चौराहा पर जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेवाराम, मणिक अग्रिहोत्री, मुकुंदलाल वर्मा आदि ने सतीश मिश्रा और नकुल दुबे का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें