कब कितने हुए हादसे
यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 337 दुर्घटनाओं में 183 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 454 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं वर्ष 2022 की बात की जाए तो जनवरी माह में 20 दुर्घटनाओं में 11 की मौत व 15 लोग घायल हुए हैं। इसी प्रकार फरवरी में 26 दुर्घटनाओं में 15 मौतें व 25 घायल, मार्च में 30 दुर्घटनाओं में 17 मौतें 22 घायल, अप्रैल में 30 सड़क हादसों में 30 मौतें 28 घायल, मई में 36 हादसों में 21 मौतें 41 घायल व जून माह में अबतक 36 सड़क दुर्घटनाओं में 15 मौतें व 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
सड़क हादसों में छह माह में 109 मौतें
माह हादसे मौतें घायल
जनवरी 20 11 15
फरवरी 26 15 25
मार्च 30 17 22
अप्रैल 30 30 28
मई 36 21 41
जून 36 15 20
कुल 178 109 151