फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नेपाल में सट्टे का बड़ा काम करने वालों से राजा यादव का कनेक्शन, हवाला के जरिये इधर-उधर होती थी रकम

Thu, 31 Dec 2020 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हीरोइनों के साथ राजेश यादव व उसके बेटे की फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़े गए चारों सटोरियों का नेपाल कनेक्शन भी मिला है। नेपाल में सट्टे का बड़ा काम करने वाला राजा यादव चारों के संपर्क में था। राजा को पकड़ा गया तो उसी से चारों के बारे में पुलिस को इनपुट मिला। इसके आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नेपाल के कई और बड़े सटोरिये इनके संपर्क में हैं। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि सटोरिये हवाला के जरिये रकम इधर से उधर करते थे। इसका पूरा जिम्मा विनय गुप्ता, आगरा के अंकुश व विक्की पर होता था। सट्टा हर दिन लाखों रुपये का होता था।

रकम सिर्फ सोमवार व बुधवार को बाकायदा कारों से पहुंचते थे। हवाला का काम करने वाले शहर के तीन लोगों के बारे में सटोरियों ने पुलिस को जानकारी दी है। इस बाबत मोबाइल नंबरों की सीडीआर से भी अहम साक्ष्य मिले हैं। जांच के बाद तीनों पर भी शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजते थे पैसों की फोटो 
एसपी साउथ ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जाता था। जीतने वाले को पहले रकम की फोटो व्हाट्सएप की जाती थी। ऐसे बीस व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं।  इसके बाद बताए गए पते पर रकम पहुंचा दी जाती थी। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बड़ी रकम को आरोपी कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचाते थे। यहां तक कि कई बार नौकरों के जरिये पैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहुंचाए गए।  

कासगंज का नीरज बड़ा खिलाड़ी
पिछले कुछ महीनों में कई बड़े सटोरिये पकड़े गए हैं। इनमें राजा यादव, सोनू सरदार भी शामिल हैं। एसपी साउथ के मुताबिक अब तक जितने भी सटोरियों के गिरोह पकड़े हैं उनका कनेक्शन कासगंज निवासी नीरज से मिला है। वह करोड़ों रुपये का सट्टा हर दिन अलग-अलग शहरों में कराता है। उसके एजेंट एक मुश्त तय कमीशन पहुंचाते हैं। पुलिस ने नीरज की गिरफ्तारी के लिए कासगंज पुलिस से संपर्क किया है। 

गोवा जाने वाला था विनय गुप्ता
पुलिस के मुताबिक राजा की गिरफ्तारी के बाद सटोरिये केवल व्हाट्सएप कॉल पर ही बातचीत कर रहे थे। एसपी ने बताया कि विनय के पास से टिकटें बरामद हुईं हैं। वह न्यू ईयर मनाने के लिए बुधवार को गोवा निकलने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें