फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गर्भवती हुई तो करवा दिया गर्भपात': सिपाही ने किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बना तो सपेरे बुलाकर सांप से कटवाया

Mon, 24 Mar 2025 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, घाटमपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर नंवबर 2022 में गर्भपात भी कराया। हालत बिगड़ने पर मां को पूरी बात बताई तो आरोपी ने शादी का भरोसा दिया। इस बीच उसका चयन सिपाही के पद पर हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के रूदौली थाने में तैनात सिपाही अनुज कुमार पर रेऊना थानाक्षेत्र की युवती ने दुष्कर्म करने और जान से मारने के लिए सांप से कटवाने का आरोप लगाया है। कहा कि सिपाही ने उसे शादी का भरोसा दिया था। बाद में मुकर गया और जान से मारने की कोशिश की। डीसीपी साउथ के निर्देश पर रेऊना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

शौच करने गई थी, मुंह दबाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक सितंबर 2020 की शाम वह शौच करके घर जा रही थी। तब पहले से घात लगाए सिपाही अनुज ने पहली बार मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। कहा कि किसी को कुछ नहीं बताओगी तो बाद में शादी कर लेंगे। झांसे में लेकर उसने कई बार संबंध बनाए। 

सिपाही बन गया तो शादी से मुकरा
पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर नंवबर 2022 में गर्भपात भी कराया। हालत बिगड़ने पर मां को पूरी बात बताई तो आरोपी ने शादी का भरोसा दिया। इस बीच उसका चयन सिपाही के पद पर हो गया। परिजनों ने शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। बाद में समझौता करके गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली। चार माह तक फतेहपुर में रहने वाली बहन के घर रखा।

सपेरों को बुलाकर सांप से कटवाया
हिंदू रीति रिवाज से शादी का दबाव बनाया तो वह मारपीट करने लगा। गांव वापस लाकर जान से मारने की कोशिश की। एक दिन घर में वह घर पर अकेली थी, तो दो सपेरों को लाकर पैर में सांप से कटवाया और सुइयां चुभोईं। बेहोश होने पर मरा समझकर छोड़कर भाग गया। सांप का जहर फैलने और बाएं पैर में सुई चुभाए जाने से संक्रमण हो गया। नौबस्ता के एक अस्पताल से इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

सिपाही को बनाया गया आरोपी
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तहरीर के अनुसार सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की गई है। सिपाही व चार अन्य को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें