फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्त ने साथियों संग किशोरी से की दरिंदगी, कार में बैठाकर ले गए थे दरिंदे; शोर मचाने पर किया ये काम

Sun, 25 May 2025 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को बहलाकर कार में बैठाकर ले गए। खेत में तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में शौच के लिए बाहर जाने की बात बोलकर शुक्रवार की रात घर से निकली किशोरी को परिचित युवक ने बहलाकर कार में बैठा लिया। कार में पहले से दो अन्य युवक भी थे। कार को गांव से बाहर ले जाकर तीनों ने किशोरी से गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक शख्स ने बताया कि उसकी बेटी (15) की गांव के ही युवक से फोन पर बात होती थी। शुक्रवार रात 11 बजे किशोरी शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपने दो दोस्तों के साथ कार से वहां पहुंच गया। 

तीनों ने किशोरी को बहलाकर कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर किशोरी को कार से उतार कर खेत में ले गए। आरोप है कि तीनों ने वहां उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपियों ने हत्या की धमकी देकर भाग निकले। 
विज्ञापन


घर पहुंचकर किशोरी ने वारदात की जानकारी दी। परिजन रात में ही थाने पहुंचे और तहरीर दी। थानाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

किशोरी से रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
हरदोई के बेहंदर में दो माह से ननिहाल में मां के साथ रह रही किशोरी के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम हुई घटना की सूचना मिलने पर ही पुलिस सक्रिय हो गई। देर रात आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसका मायका कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पिछले दो माह से वह यहीं रुककर अपने पैतृक मकान की मरम्मत और निर्माण करा रही है। 

 
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार शाम उसकी पुत्री (17) घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो मामा किशोरी को छोड़कर मौके से भाग गया। दुष्कर्म के कारण किशोरी की हालत बिगड़ गई।  जानकारी पर देर रात ही थानाध्यक्ष आदित्यकुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें