फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंतर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता में यूपी किराना और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में मंगलवार को अंतर स्कूल आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिका वर्ग में यूपी किराना और बालक वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में पूर्णचंद्र ने एनएलके (आजादनगर) को एक पारी व 15 अंक से हराया। दूसरे मैच में यूपी किराना स्कूल ने श्रीराम स्कूल (पनकी) को एक पारी व तीन अंक से पराजित किया। फाइनल में यूपी किराना स्कूल ने पूर्णचंद्र को एक पारी और एक अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में पहले मुकाबले में सीएचएस बर्रा ने श्रीराम स्कूल (पनकी) को एक पारी और छह अंकों से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने एनएलके को एक पारी व 18 अंक से हराया। तीसरे मैच में यूपी किराना ने सीएचएस को पांच अंक से शिकस्त दी। फाइनल में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने यूपी किराना को एक अंक से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी प्रदान की। बालिका वर्ग में बेस्ट रनर की ट्रॉफी यूपी किराना की आरोही गुप्ता और बेस्ट चेजर की ट्रॉफी पूर्णचंद्र की आद्या मिश्रा को मिली। वहीं बालक वर्ग में बेस्ट रनर की ट्रॉफी आर्यन गुप्ता और बेस्ट चेजर का पुरस्कार पूर्णचंद्र के अविरल सचान को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें