फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुएं से आ रही सिसकियों की आवाज सुन देखा तो अंदर मिली रहस्मय ढंग से लापता हुई मासूम

Tue, 02 Mar 2021 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी कुएं में मिली थी मासूम बच्ची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर में बैड़ीअलीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक कुएं से बच्चे की सिसकियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से ग्रामीण कुएं में उतरे तो अंदर रहस्मय ढंग से लापता हुई नौ वर्षीय मासूम मिली। कुएं से बाहर निकालकर मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बिल्हौर के बैड़ीअलीपुर गांव में रहने वाले किसान की नौ वर्षीय पुत्री बीते रविवार की दोपहर खेत में आलू बीनने गई थी। शाम तक पुत्री के वापस न आने पर घर वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके मासूम की खोजबीन में जुट गई थी, किसी अनहोनी की आशंका के चलते घटना पर गुप्त तरह से छानबीन की जा रही थी। सोमवार को सीओ ने डॉग स्क्वायड के साथ खोजबीन कराई थी लेकिन मासूम का पता नहीं चला था। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस टीम गांव में खोजबीन कर रही थी, इस बीच एक दारोगा ने गांव के पास खंडहर पड़े मकान में 20 फीट गहरे कुएं में कंकड़ डालकर देखा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कंकड़ डालने पर कुएं के अंदर से कराहने की आवाज सुनाई दी। इसपर कुएं के अंदर किसी के होने की आशंका पर झांककर देखा गया लेकिन कुछ स्पष्ट नजर नहीं आया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम ने रस्सी के सहारे कुएं के अंदर से घायल मासूम को बाहर निकाला। सीएचसी में उसे भर्ती कराने के बाद प्राथमिक उपचार कराया गया और पुलिस ने पूछताछ की। 

पूछताछ में मासूम ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह बकरियों को खिलाने के लिए बेर के पत्ते तोड़ने खंडहर वाले घर में गई थी। वह कुएं के पास बेर के पत्ते ताेड़ रही थी। इस बीच वहां पर आए 22 वर्षीय शिवम ने उसे पत्ते तोड़ने से मना किया और थप्पड़ भी मारे। वह नहीं मानी तो उसे धक्का देकर कुएं में गिराकर भाग गया।

कुएं में गिरने से चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ और घटना की पड़ताल कराई जा रही है। गुमशुदगी के मुकदमे में धारा बढ़ाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें