कृषि विभाग के कर्मचारी ने पत्नी को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के बंगाली कॉलोनी अजीत नगर में कृषि विभाग के बाबू ने पत्नी को चार दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर यातनाएं दी। बच्चे मां की मदद न कर सकें इसके लिए दरवाजे पर करंट लगा दिया। महिला की बेटी ने किसी तरह पिता से छुपकर सोमवार रात को खिड़की से मोबाइल अंदर फेंका।
इसके बाद पीड़िता ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कमरे से बाहर निकाला और आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अजीत नगर निवासी संजीव कुमार जाटव कृषि विभाग में सहायक बाबू है।