उरई में एसएनके समूह के 19 ठिकानों पर आयकर विभाग ने कानपुर में छापा मारा। इसी क्रम में आयकर विभाग की टीम ने दो बड़े व्यापारी के यहां बुधवार की रात छापा मारा। उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी के लिए रात भर तलाशी ली। टीम की जानकारी होने पर शहर के अन्य व्यापारियों में भी दहशत बनी रही।
उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मातापुरा में बुधवार की शाम आयकर विभाग की टीम के छह सदस्यों ने व्यापारी के घर पहुंचकर दरवाजा बंद कराकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने नहीं दिया। घर के बाहर चारों ओर पुलिस टीम का भी पहरा रहा।