फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारें भिड़ीं, वृद्ध की मौत, बच्ची नाजुक

Fri, 20 Aug 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार वृद्ध की मौत हो गई वहीं छह साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास दो कारें शुक्रवार दोपहर भिड़ गईं। एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, 6 साल की बच्ची की हालत नाजुक है। एक कार लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी, उसमें केवल कार चालक था।
विज्ञापन


अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड पहुंच गई। उधर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा मैनपुरी जिले का एक परिवार इसकी चपेट में आ गया  वह लोग भी कार से थे। दोनों कारें भिड़ जाने के कारण मैनपुरी वाली कार में सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

छह साल की बच्ची की हालत नाजुक है। कार में बैठे दो अन्य लोग भी गंभीर घायल हैं। लखनऊ से दिल्ली जा रही कार का चालक भी घायल हुआ है। सभी का राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें