औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के बगियापुरवा में तीन दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बगियापूरवा निवासी परशुराम (45) पुत्र अशर्फी लाल आस पास मेडिकल स्टोरों पर दवा सप्लाई का काम करता था। रविवार को वह घर से खेत पर जाने की बात कह निकला था।
इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी। मंगलवार सुबह खेतों पर गए लोगों की अचानक से कुएं में नज़र पड़ी तो उसमें शव पड़ा मिला।
जिसकी जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है।