फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया, फर्रूखाबाद, चित्रकूट और कानपुर देहात में उफनाई नदियां, बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी

Tue, 03 Aug 2021 02:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उफनाई नदियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, चित्रकूट और औरैया में नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। कई गावों में पानी घुसने से लोग बेघर हो गए हैं। 
विज्ञापन


यमुना का लगातार बढ़ रहा जल स्तर अलर्ट जारी
औरैया में यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे 109.15 मीटर जल स्तर पहुँच गया। हर घंटे जल स्तर बढ़ रहा है। यमुना का चेतावनी मीटर 112 है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं निचली यमुना मंडल केंद्रीय जल आयोग आगरा के अधिशासी अभियंता ने राहत आयुक्त लखनऊ, बाढ़ नियंत्रण कक्ष लखनऊ को सूचना दी है। जिसमे रात तक जल स्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच ने का अनुमान लगाया गया है।

नदियों का बढ़ रहा जलस्तर, ग्रामीणों की बढ़ रही धड़कन
कानपुर देहात में पिछले छह दिनों से हो रही लगातार बारिश व हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने से यमुना, सेंगुर, रिंद नदी उफान पर हैं। जलस्तर बढऩे से रिंद नदी का पानी रनियां क्षेत्र के इटैलिया, रायपुर कुकहट, देवकली घिर गए हैं। इटैलिया गांव के बाहर बाढ़ का पानी आने से लोग डरे हैं। वहीं रायपुर कुकहट के २५ परिवारों को घर पर छोड़ा सामान बाढ़ के पानी की वजह से खराब हो गया है। पहाड़पुर से देवकली के बीच आवाजाही के लिए भी मुश्किलें बरकरार हैं। वहीं यमुना का जलस्तर बढऩे की आशंका से बैजामऊ बांगर के ग्रामीण भी डरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें