फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची, उन्नाव से आशा सिंह को टिकट, जानिए कहां किसकी चमकी किस्मत

Thu, 13 Jan 2022 04:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं। वहीं कुछ पुराने नामों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बाराती लाल पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें उन्नाव से आशा सिंह को टिकट मिला है।चित्रकूट के मानिकपुर 237 विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बाराती लाल पांडेय हैं। कांग्रेस ने इन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। 2019 उपचुनाव में भी मानिकपुर से टिकट दिया था। लगभग 10 हजार वोट पाई थी और हार गई थी। 
विज्ञापन




सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है। कानपुर के किदवई नगर से अजय कपूर, कैंट से सोहेल अंसारी, आर्य नगर से प्रमोद जायसवाल, बिल्हौर से उषा रानी कोरी, महाराजपुर से कनिष्क पांडे को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। बाकी सीटों पर अभी मंथन चल रहा है। गोविंदनगर सीट पर शैलेंद्र दीक्षित व करिश्मा सिंह के बीच कांग्रेस में बहस चल रही है।

बिल्हौर से ऊषा रानी कोरी प्रत्याशी बनाई गई हैं। वह कांग्रेस ग्रामीण इकाई की अध्यक्ष रह चुकी हैं। आर्यनगर से प्रमोद जायसवाल को टिकट मिला है। प्रमोद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई हैं। महोबा सदर विधानसभा से चौधरी सागर सिंह कांग्रेस से होंगे उम्मीदवार।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं।

समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें