औरैया पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के बिधूना में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को तहसील के पीछे मैदान में सपा प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा में कहाकि भाजपा घरों में फूट डाल कर राजनीति करती है। सपा की सरकार बनी तो यहां के लोगों को उच्च पदों पर बैठाने का काम किया जाएगा।
जिन किसानों ने उनका समर्थन कर सरकार बनवाई, उन्हीं के विरोध में किसान बिल लाकर परेशानी खड़ी की। हक की मांग करने वाले किसानों को आतंकवादी तक कहा गया। नौजवानों ने रोजगार मांगा तो लाठियां चलाई गईं। इस सरकार में अपराध बढ़ा है। सपा की सरकार बनेगी तो रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम होंगे।
हेलिकॉप्टर में खराबी, डेढ़ घंटे नहीं उड़ सके
जनसभा के बाद जैसे ही स्वामी प्रसाद हेलीपैड पर पहुंचे तो उनका हेलिकाप्टर नहीं उड़ा। पायलट ने सिग्नल न मिलने की जानकारी दी। इस कारण वह करीब डेढ़ घंटे बाद यहां से करहल के लिए रवाना हो सके।