फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इलेक्शन 2022: शिवपाल यादव बोले भाजपा छोड़ किसी से भी करेंगे गठबंधन, सपा को देंगे प्राथमिकता

Thu, 21 Oct 2021 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए है। शिवपाल ने कहा कि वो भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर फतेहपुर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। गठबंधन में  सपा को प्राथमिकता देंगे। प्रसपा अध्यक्ष ने पूरी तरह से बसपा और कांग्रेस का नाम लेने से भी परहेज किया। 
विज्ञापन


गुरुवार को डाक बंगले में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्तूबर को मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू की थी। जहां पर यात्रा पहुंच रही है, उनके स्वागत में भीड़ उमड़ रही है। इससे साफ है कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। भाजपा सरकार ने एक भी सड़क या किसी नदी में सेतु का निर्माण नहीं कराया है।

 
विज्ञापन

चुनाव में कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार 100 दिन में समाप्त करने, हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, किसानों की आय दो गुनी करने की घोषणा की थी, लेकिन एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई है। हालात ये हैं कि जनता परेशान है, बेरोजगारी बढ़ी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है।

नौकरशाहों पर सरकार का अंकुश नहीं रह गया है। इसका प्रमाण आगरा में थाने के अंदर पुलिस के सफाई कर्मचारी के हत्या करने से लिया जा सकता है। भाजपा सरकार ने सिर्फ दो गुजराती उद्योगपति अंबानी और अड़ानी का विकास कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें पूरा परहेज है।

सपा से भी गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही हैं। इस मौके पर प्रसपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह, समरजीत सिंह, बीना सिंह पटेल, रामशरण यादव, धर्मेंद्र सिंह परिहार, आलोक द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें