फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- जालौन को जिन्होंने बीहड़ समझा भाजपा को वोट देकर उन्हें दें जवाब

Thu, 17 Feb 2022 07:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

सीएम ने बुंदेलखंड के विकास की बात करते हुए कहा कि तीन हजार करोड़ की लागत से पचनद सिंचाई परियोजना व केन-वेतवा जोड़कर बीहड़ की धरती को स्वर्ग बनाने का काम किया जाएगा। वहीं नमामि गंगे योजना के तहत घर-घर स्वच्छ पानी पीने को दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन को जिन लोगों ने बीहड़ समझकर छोड़ दिया था, भाजपा को वोट देकर अब उन्हें करारा जवाब देने का समय आ गया है। यह बात गुरुवार को माधौगढ़ के स्व. बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में सभा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर रहे योगी ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। 2017 में सरकार बनते ही 36 हजार करोड़ किसानों का कर्जा माफ, बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटीरोमियो का गठन के साथ-साथ प्रदेश भर में संचालित बूचड़ खाने बंद करा दिए गए थे।

बोले कि जालौन जिले में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास 36 हजार 582 लोगों को दिए जा चुके हैं। वहीं 200 युवाओं को टेबलेट भी दिए गए हैं। इस बार सरकार बनते ही 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट, स्मार्ट फोन देने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने बुंदेलखंड के विकास की बात करते हुए कहा कि तीन हजार करोड़ की लागत से पचनद सिंचाई परियोजना व केन-वेतवा जोड़कर बीहड़ की धरती को स्वर्ग बनाने का काम किया जाएगा। वहीं नमामि गंगे योजना के तहत घर-घर स्वच्छ पानी पीने को दिया जा रहा है।
Trending Videos

उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कोराना काल के दौरान भाजपा के लोग अस्पताल जा-जाकर हाल चाल लिया। सपा, बसपा और कांग्रेस नेता घर के अंदर बैठे रहे। वहीं अखिलेश यादव, मोदी का कोरोना टीका कहकर न लगवाने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में तीन- तीन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। जरा उनसे पूछो कितनी बार बुंदेलखंड का कितना दौरा किया है?

बुंदेलखंड में खनन माफिया, भूमाफियाओं का आतंक था पर सरकार बनते ही गुंडे, माफिया जेल के अंदर हैं या प्रदेश से गायब हैं। बुंदेलखंड को एक्सप्रेस वे, डिफेंस कॉरीडोर देकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। कानून-व्यवस्था पर सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रदेश में पहले कर्फ्यू लगता था अब कावड़िए बम भोले कहकर यात्रा पूर कर रहे हैं।

सपा सरकार में बिजली भी सैफई और विकास का मतलब भी सिर्फ सैफई था। भाजपा सरकार में सबका साथ-सबका विकास को लेकर काम कर रही है। उधर, माधौगढ़ के बाद कालपी पहुंचे सीएम ने ठक्कर बापा इंटर कॉलेज में कहा कि भाजपा सरकार बनी तो एक हाथ में जनता के लिए विकास की जादुई छड़ी होगी तो वहीं दूसरे हाथ में माफियाओं के लिए बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। 
 
विज्ञापन

सपा के चाचा-भतीजा यूपी को लूटकर सैफई ले गए
सीएम ने कालपी में बसपा कांग्रेस और सपा के साथ ही चाचा भतीजा को निशाने पर लिया। सपा के चाचा भतीजा तो पूरे यूपी को लूटकर सैफई ले गए। उन्होंने उरई सदर सीट से गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ से मूलचन्द्र निरंजन को कमल के फूल व कालपी सीट पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी छोटे सिंह चौहान को भोजन से भरी थाली पर वोट देने की अपील की।

सबके बीच नरेंद्र सिंह जादौन को दी तवज्जो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को सबसे ज्यादा तव्वजो दी। उन्होंने अपने 22 मिनट के संबोधन में उनका पांच बार नाम लिया। मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले उनका हाथ पकड़कर अपने साथ खड़ा किया फिर जनता का अभिवादन किया। सीएम ने मंच पर उन्हें अपने बगल में बैठाया व बातचीत की। सीएम ने अपना संबोधन शुरू करते ही कहा कि यहां के विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कालपी के विकास का जो सफर शुरू किया है वह सरकार बनते ही अनवरत रूप से जारी रहेगा व उन्हें इसके लिए गति दी जाएगी। उन्होंने नरेंद्र सिंह जादौन के कार्यों को सराहा। कहा कि सरकार मिली तो नरेंद्र सिंह जादौन के लिए बेहतर विकल्प खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें