फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: बरातियों पर चढ़ा लोडर, एक की मौत, 12 घायल, ट्रक चालक को भीड़ ने पीटा

Thu, 17 Feb 2022 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में जनवासा स्थल के पास ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुआ लोडर बरातियों को चपेट में लेते हुए खंती में पलट गया। हादसे में एक बराती की मौके पर मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल आठ लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने ट्रक चालक को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। विधायक समेत अन्य दलों के नेताओं ने रात में ही सीएचसी पहुुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्हें समुचित इलाज का भरोसा दिया। कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर निवासी बंदी के बेटे अवधेश की बरात अटवा गांव आई थी।

गांव निवासी गजराज की बेटी खुशबू से शादी के लिए बरात बुधवार देर रात पहुंची। गांव के बाहर जनवासे में बरातियों के नाश्ते की व्यवस्था थी। यहीं बैंडबाजा की ट्राली भी अगवानी के लिए तैयार की जा रही थी। इसी बीच बांगरमऊ से शहर की ओर जा रहे मवेशी लदे लोडर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


लोडर अनियंत्रित हो बैंड-बाजा ट्राली के अलावा नाश्ता कर रहे बरातियों को चपेट में लेकर खंती में पलट गया। अफरातफरी के बीच घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने जमालनगर निवासी 44 वर्षीय कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में इसी गांव के दानिश, संजय, राजकुमार, सतेंद्र, हिमांशु, रामकुमार, अवधेश के अलावा कटियामऊ निवासी राजेश, रहीमाबाद थाना माल जनपद लखनऊ निवासी कन्हई, ददलहा निवासी श्यामकुमार, गोविंद नगर कानपुर निवासी विजय सिंह व थाना औरास के ग्राम राई निवासी उमेश घायल हो गए। घायलों में चार को जिला अस्पताल व चार को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

भाजपा विधायक बंबालाल दिवाकर, बसपा के राजेंद्र गौतम, कांग्रेस प्रत्याशी शंकरलाल गौतम भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि लोडर चालक मौके से भाग निकला है। लोडर को पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक चालक महोबा के महाराजपुर निवासी सुंदर सिंह को ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई दुल्हन की विदाई 
बरात में शामिल होने पहुंचे कमलेश की मौत व अन्य बरातियाें के घायल होने से वर और कन्या पक्ष में गम का माहौल छा गया। सादगी के साथ अगवानी व बरात की अन्य रस्में पूरी कर सुबह दुल्हन को विदा किया गया। 

छोटे भाई के साथ रहता था कमलेश 
हादसे की सूचना पर पहुंचा मृतक कमलेश का छोटा भाई रमेश शव देख बिलख उठा। उसने बताया कि पत्नी के मायके में रहने के कारण कमलेश उसके पास ही रहता था। वहीं, पुलिस के अनुसार हादसे में लोडर में लदे तीन पशुओं की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें