फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बोले: पांच साल पहले हमीरपुर में गुंडों का साम्राज्य था, भाजपा ने यहां की तस्वीर बदली

Wed, 16 Feb 2022 02:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि पांच साल पहले हमीरपुर में गुंडों का साम्राज्य था, भाजपा ने यहां की तस्वीर बदली है। अब हर ओर विकास ही विकास दिख रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हमीरपुर जिले के राठ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे दिया है। जनपद में गरीबों को मुफ्त भोजन दें रहे हैं। वहीं 17 हजार गरीबों को आवास दिया है। डिफेंस कॉरीडोर बना रहे हैं।

विज्ञापन


कहा कि किसानों के खातों में 12 हजार पहुंच रहे हैं। विपक्ष तमंचा फैक्ट्री लगाता था। गरीबों को मुफ्त वैक्सीन मिल रही है। जिले में हर घर जल योजना में 11 हजार 682 घरों में कनेक्शन दिए। जनता से कहा कि विकास चाहिए तो भाजपा को जिताइए। विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि पांच साल पहले हमीरपुर में गुंडों का साम्राज्य था, भाजपा ने यहां की तस्वीर बदली है। अब हर ओर विकास ही विकास दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा की संवेदना सदैव अपराधियों, गुंडे और माफिया के प्रति रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में अपराधियों पर न रहम हुआ है और न होगा। उन्होंने कहा कि आज यूपी में मजबूत कानून व्यवस्था के कारण पलायन नहीं होता। आज यूपी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यूपी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें