फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इलेक्शन 2022: एक सितंबर को बिल्हौर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित करेगी बसपा

Fri, 27 Aug 2021 05:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में बहुजन समाज पार्टी की बिल्हौर सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा पहली सितंबर को होगी। यहां पर पार्टी ने एक पीसीएस अधिकारी की पत्नी मधु सिंह गौतम का नाम फाइनल किया है।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली और भीमराव अंबेडकर के अलावा मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मधु गौतम पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

ग्राम चीतामऊ तहसील बिल्हौर की रहने वाली मधु सिंह एलएलएम और एमएड हैं। वह रामजी लाल की पुत्री हैं, जो आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं।

प्रत्याशी का नाम घोषित करने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें