फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से गर्भवती की मौत का आरोप, बोले रुपये ने जमा करने में रोका था इलाज

Fri, 27 Aug 2021 05:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के कांशीराम अस्पताल के सामने रामदेवी ट्रामा सेंटर में गर्भवती महिला की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत को कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी जिला फतेहपुर निवासी राजकुमार की पत्नी का फतेहपुर लोधीगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल मे 23 अगस्त दिन सोमवार की शाम को ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। जिसके बाद हालत बिगड़ने लगी। वहां से कानपुर ले जाने को कहा गया।

परिजनों ने उसे रामदेवी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। राजकुमार का आरोप है कि दो दिनों मे अस्पताल में इलाज के नाम पर 90 हजार रूपए वसूले।
विज्ञापन


26 अगस्त की दोपहर को फिर 20 हजार मांगे गए। इसके लिए दो घंटे का समय मांगा। तो उन्होंने इलाज रोक दिया। जिससे लापरवाही में पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद अस्पताल के स्टॉफ ने कहा पूरे रुपये जमा करो और यहां से शव ले जाओ। मैं पूरी रात रुपये की व्यवस्था करता रहा लेकिन व्यवस्था नहीं हो पायी। शुक्रवार को पुलिस के आने पर मुझे शव सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें