फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इलेक्शन 2022: प्रदेश में 10 लाख पन्ना प्रमुख बनाएगी भाजपा, सबसे निचली कड़ी को मजबूत करने की तैयारी

Tue, 24 Aug 2021 12:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर की दो जिला इकाइयों में करीब 50 हजार पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। पिछले दिनों एक सप्ताह तक चली विधानसभावार कार्ययोजना बैठकों में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से पन्ना प्रमुखों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए संगठन के सबसे निचले पायदान की कड़ी पन्ना प्रमुख की टीम को मजबूत करने में जुटी है। इस बार के चुनाव में पूरे प्रदेश में करीब 10 लाख पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


अकेले महानगर की दो जिला इकाइयों में करीब 50 हजार पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। पिछले दिनों एक सप्ताह तक चली विधानसभावार कार्ययोजना बैठकों में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से पन्ना प्रमुखों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई थी।

एक बूथ पर वहां करीब 20 से 21 पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। जिसका क्षेत्र वहां रहने वाले 6 से 7 परिवारों के बीच का होगा। पन्ना प्रमुख उन लोगों को बनाया जाएगा जो उस क्षेत्र के लोगों के बीच पार्टी का सबसे जाना पहचाना और वरिष्ठ नेता होगा।
विज्ञापन


इस तरह से शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। प्रत्येक पन्ना प्रमुख अभी से चुनाव तक उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क करेगा। उसे भाजपा से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा के साथ लाने का पूरा प्रयास करेगा। जिससे चुनाव के समय वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान कर सके।
विज्ञापन


इस तरह रहेगी भाजपा संगठन की इकाई
राष्ट्रीय इकाई, प्रदेश इकाई, जिला इकाई, मंडल इकाई, शक्ति केंद्र (सेक्टर), बूथ इकाई, पन्ना प्रमुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें