फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: अछल्दा में अमित शाह की जनसभा, चुनावी समीकरण साधने पर होगी नजर

Tue, 15 Feb 2022 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ ही देर में अछल्दा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी नजर औरैया के साथ-साथ आसपास के जिलों में चुनावी समीकरण साधने की होगी। 
विज्ञापन


कन्नौज में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर रविवार को मुंख्यमंत्री ने बिधूना व औरैया विधानसभा क्षेत्र के अजीतमल में जनसभा करके पार्टी के साथ-साथ लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 15 फरवरी को अछल्दा के मेला मैदान में सुबह साढ़े 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने अछल्दा स्थित मेला मैदान में तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अछल्दा के मेला मैदान में गृहमंत्री साढ़े 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें