फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का तंज: दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा बीजेपी का डिजिटल इंडिया

Mon, 14 Feb 2022 05:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

अखिलेश ने कहा कि कोरोना के मरीजों को न दवाई मिली न राहत। समाजवादी एंबुलेंस ने लोगों की जान बचाई। सपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड में सरसों तेल की मिल लगाई जाएगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों की जेब से पैसे निकाल अमीरों के घर भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी ने डिजिटल इंडिया बनाने की घोषणा की थी। डिजिटल इंडिया दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। बाबा जी शायद कंप्यूटर व एंड्राइड मोबाइल चलाना नहीं जानते। सपा 22 लाख नौजवानों को कंप्यूटर के माध्यम से नौकरी देगी। राठ कस्बे के बीएनवी डिग्री कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बातें हमीरपुर में कही। अखिलेश ने बीएनवी डिग्री कालेज ग्राउंड पर प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों को न दवाई मिली न राहत। समाजवादी एंबुलेंस ने लोगों की जान बचाई।

सपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड में सरसों तेल की मिल लगाई जाएगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों की जेब से पैसे निकाल अमीरों के घर भरे जा रहे हैं। सपा की सरकार में 3 सौ यूनिट मुफ्त बिजली, 15 सौ रुपये समाजवादी पेंशन, मुफ्त सिंचाई, पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें