फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कानपुर में विजय कपूर और एसीपी के बीच बस्ते लगाने को लेकर हुआ विवाद

Sun, 20 Feb 2022 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस और विजय कपूर के बीच हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में प्रत्याशी के दो बस्ते लगाने पर पुलिस और विजय कपूर के बीच बहस हो गई। पुलिस का कहना था कि एक बूथ के बाहर सभी प्रत्याशी के एक-एक बस्ते लगाए जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी के भाई विजय कपूर दो बसते लगाने को लेकर काफी देर तक अड़े रहे।
विज्ञापन


इसी बीच एसीपी गोविंद नगर विकास पांडे से तू-तू मैं-मैं हुई। काफी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ और एक बस्ता लगवाया गया। वहीं विजय कपूर का कहना है कि घर के पीछे मोहन विद्या मंदिर मतदान स्थल के बाहर सभी पार्टी के बस्ते लगे हुए थे, लेकिन पुलिस विभाग के द्वारा हमारे बस्ते हटए जा रहे थे।

हमारे दो समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा इसके बाद उन्होंने एसीपी से न्याय पूर्वक कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि अगर हमारे बस्ते हटाए गए तो अन्य पार्टियों के भी बस्ते हटवाए जाएं। दोपहर बाद दोनों समर्थकों को छोड़ा गया। एसीपी विकास पांडे का कहना है बस्ते लगाने को लेकर विवाद हुआ था इसे शांतिपूर्वक निपटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें