फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कानपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना सुरक्षाकर्मियों से भिड़े

Sun, 20 Feb 2022 12:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जरौली में पोलिंग स्टेशन के बाहर भीड़ लगाने और मतदाताओं को प्रवेश करा रहे पार्टी विशेष के लोगों को रोकने पर केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।
विज्ञापन
सतीश महाना की सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की जरौली में पुलिस से जोरदार झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय पुलिस बल के एक जवान ने गाली दी। इस पर मंत्री ने पहुंच कर एक जवान को चेताया। काफी देर तक बहस होती रही। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन


जरौली में पोलिंग स्टेशन के बाहर भीड़ लगाने और मतदाताओं को प्रवेश करा रहे पार्टी विशेष के लोगों को रोकने पर केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पहुंचे तो कार्यकर्ता शिकायत करने लगे। आरोप लगाया कि जवान ने उन्हें गाली दी साथ ही अभद्रता की।

कैबिनेट मंत्री सीधे जवान के पास पहुंचे और चेताया कि वह अभद्रता न करे। कुछ जवान बीच-बचाव कराते रहे। स्थिति टकराव में बदलने लगी। साथी जवान कह रहे थे कि किसी ने अभद्रता नहीं की और न ही गाली दी। टकराव के बीच ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें