फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कल से आठ जोड़ी क्लोन ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर चलेंगी, बुकिंग शुरू

Sun, 20 Sep 2020 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर सोमवार से आठ जोड़ी क्लोन ट्रेनें चलने लगेंगी। इन ट्रेनों में सीटों को आरक्षित कराने के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिस तारीख में यात्रा करनी होगी, उसके 10 दिनों पहले से उस तारीख का टिकट बुक होना शुरू होगा। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 21 सितंबर से लखनऊ-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस के अलावा हमसफर एक्सप्रेस चलेंगी।
विज्ञापन


इनमें दरभंगा-नई दिल्ली, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली, कटिहार-दिल्ली, बलिया-दिल्ली, सहरसा-नई दिल्ली, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। यह आठ जोड़ी ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों से चलने वाली हमशक्ल ट्रेनें होंगी। इनका शेड्यूल भी अपनी मूल ट्रेनों के समय के आसपास ही होगा।

क्या होतीं हैं क्लोन ट्रेनें 
क्लोन ट्रेनें किसी भी दो स्टेशन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की हमशक्ल होंगी। जिन ट्रेनों में यात्री संख्या ज्यादा रहती है, उनके समानांतर ये क्लोन ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जब स्पेशल ट्रेनों का चार्ट फाइनल हो जाएगा तो बचे हुए वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को क्लोन ट्रेनों में सीटें अलॉट हो जाएंगी। इसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज से मिल जाएंगी। इन ट्रेनों में स्टॉपेज कम होंगे। ये ट्रेनें भी स्पेशल ट्रेनों के चलने के समय के आसपास चलेंगी, रूट भी वही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें