फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहा रहे चार छात्र डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
गंगा में डूबने से बचाए गए छात्र - फोटो : SHUKLGANJ
विज्ञापन
कोतवाली गंगाघाट के बालूघाट पर गंगा में नहाते समय चार छात्र डूब गए जिसमें तीन छात्रों को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्र इंटरमीडिएट के हैं, जो क्लास छोड़कर गंगा नहाने के लिए बालूघाट पहुंचे थे।
विज्ञापन

मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, यशोदा नगर में पढ़ने वाला यशोदा नगर, कानपुर निवासी अंकित साहू (17) पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्तों अभिषेक गौतम, अनुज पांडे, सौरभ वर्मा के साथ गंगाघाट के बालू घाट पर साइकिल से गंगा नहाने पहुंचा। चारों एक ही कक्षा के छात्र थे और क्लास छोड़कर पहुंचे थे। नहाते समय अंकित डूब गया जबकि गोताखोरों ने अभिषेक, अनुज, सौरभ को बचा लिया। बाद में अंकित का शव निकाला गया। अंकित के पिता कोरियर एजेंसी में काम करते हैं और उसकी एक छोटी बहन व भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें