फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में ठंड से रोगियों की जान पर आफत, आठ और मौतें, ब्रेन अटैक के रोगियों की संख्या बढ़ी

Fri, 24 Dec 2021 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में ठंड का सितम जारी है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के रोगियों के लिए शीतलहर जानलेवा साबित हो रही है। घटते हुए पारे के साथ मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि सर्दी से अपना बचाव कर के रखें।
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शीतलहर का कहर रोगियों पर भारी पड़ रहा है। सबसे अधिक खतरा उन रोगियों की जान पर है, जो ब्लड प्रेशर के मामले में लापरवाह हैं। हैलट में गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। इनमें चार रोगियों की हार्ट अटैक, तीन की ब्रेन अटैक से और एक दमा के रोगी की मौत हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा ब्रेन अटैक के आठ रोगी बेहोशी की हालत में ओपीडी आए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण गुर्दे के रोगियों की तबीयत बिगड़ी है। हार्ट अटैक से पतारा के अशोक कुमार यादव (55), गद्दियाना के निखिलेश (48) और नवाबगंज के कुणाल राजपूत (52) की मौत हो गई।

इन रोगियों को परिजन कार्डियोलॉजी लेकर आ रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह रावतपुर के जितेंद्र (56) की हार्ट अटैक से निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सरसौल से आईं बिंदेश्वरी (51) की ब्रेन अटैक से मौत हुई। परिजन रोगी पहले रामादेवी के निजी अस्पताल ले गए, वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। इसी तरह नौबस्ता के विनय (61) और चौबेपुर के रामेश्वर (55) की ब्रेन अटैक से मौत हुई।
विज्ञापन


ये डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर के रोगी रहे हैं। चमनगंज के रोगी अनीस (62) की दमा से मौत हुई है। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें चेस्ट हॉस्पिटल ले आए। आईसीयू न मिल पाने से मौत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक वर्मा का कहना है कि रोगी अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें। 
विज्ञापन


बरतें एहतियात
- रोगी अपने ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की लगातार मॉनीटरिंग करें
- बीपी या डायबिटीज बढ़ने पर तुरंत दवा की डोज दुरुस्त करें
- गर्म कमरे से अचानक सर्द माहौल में बाहर निकलकर न आएं
- तड़के मॉर्निंग वॉक बंद कर दें, धूप निकलने पर जाएं
- गर्म कपड़ों से शरीर अच्छी तरह ढंके रहें
- हाथ-पैर की ऊंगलियां नीली पड़ें तो तुरंत दस्ताने, गर्म मोजे पहन लें
- खानपान में एहतियात बरतें, घर में योगाभ्यास या व्यायाम कर लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें