शिवली। मैथा तहसील के चक टोडरपुर में ग्राम समाज की कीमती भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को प्रधान के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील पहुंची। इस बीच एसडीएम गाड़ी में बैठकर कहीं जा रहे थे। महिलाओं ने एसडीएम की गाड़ी घेरकर उन्हें रोक लिया। जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
टोडरपुर की प्रधान किरन देवी, रामबेटी, कपूरी देवी, नीलम, किरन, राधा, रेखा, सावित्री, मानवी, रेहाना, तैसीम ने एसडीएम रमेश कुमार को बताया कि चक टोडरपुर में सड़क किनारे की कीमती भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं।
मना करने के बाद भी वो मानने को तैयार नहीं है। प्रधान ने कहा कि पैमाइश कराकर ग्राम सभा की जमीन को चिह्नित कर सीमाकंन कर दिया जाए। प्रधान के साथ पहुंची महिलाओं ने अवैध कब्जा होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने महिलाओं को मामले में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।