फतेहपुर में भाई-बहन ने समलैंगिक युवतियों का एआई से अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने एक युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। फिर आरोपी चित्रकूट में छोड़कर फरार हो गया। एक युवती की सहेली और भाई ने पूरी साजिश रची।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवतियों के समलैंगिक रिश्ते का पता लगने पर उनकी सहेली ने भाई संग दोनों को ब्लैकमेल करने की साजिश रची। भाई ने युवतियों के एआई से अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर वायरल करने की धमकी दी और एक युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
झांसा देकर उनसे पांच लाख रुपये ठगे और चित्रकूट के आश्रम में छोड़ दिया। मामले का खुलासा होने पर आरोपी भाई-बहन के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान प्रेम-प्रसंग हो गया।
यह बात उसने अपनी सहेली को बताई। सहेली ने यह बात अपने भाई नंदलाल को बताई। नंदलाल ने युवतियों की एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
Trending Videos
इधर, गाजीपुर निवासी युवती की परिजन ने 25 नवंबर को शादी तय कर दी थी। इसका पता चलने पर सहेली और उसके भाई ने युवती को मदद करने का झांसा दिया। 17 अक्तूबर सहेली अपने भाई और युवती को लेकर फतेहपुर स्टेशन के पास एक होटल में पहुंची।
झांसा देकर आरोपी ने लिए पांच लाख रुपये
वहां दिल्ली से उसकी दोस्त भी पहुंच गई। आरोप है कि होटल में नंदलाल ने गाजीपुर की युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवतियों के सहमति संबंध में रहने का अनुबंध पत्र तैयार कराया और नौकरी का झांसा देकर दोनों से पांच लाख रुपये ले लिए।
मोबाइल का सिम तोड़कर दोनों को चित्रकूट जिले के भरतकूप स्थित जंगल में एक संत के आश्रम में छोड़ दिया। करीब 10 दिन बाद संत ने नंदलाल को कॉल कर बुलाया। युवतियों के बारे में जब संत ने पूछा तो उसने उन्हें गुमराह कर दिया।
युवती से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की
युवतियों ने नौकरी के विषय में पूछा तो आश्वासन देकर फिर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर नंदलाल वहां से भाग निकला। इसके बाद युवतियों ने संत को पूरी बात बताई।
संत के मोबाइल से दिल्ली की युवती ने अपने परिजन को आपबीती बताई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर थाने से संपर्क किया। गाजीपुर पुलिस दोनों युवतियों को आश्रम से लेकर लौट आई।
युवतियों के साथ हुई घटना के मामले में दुष्कर्म के प्रयास, रंगदारी वसूलने, रुपये गबन और गंभीर चोट पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाजीपुर की युवती ने प्राथमिकी में शारीरिक शोषण की बात कही है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान में पुष्टि के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। अवनीश कुमार, सीओ जाफरगंज, फतेहपुर