फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन लोग झुलसे; आठ लोगों का रेस्क्यू

Mon, 16 Nov 2026 08:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर जिले के रामनारायण बाजार स्थित गणेश मंदिर वाली सकरी गली में स्थित पांच  मंजिला अपार्टमेंट में आज सुबह आग लग गई। अग्निकांड में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। छत से कूदने से घायल हुए लोगों और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
kanpur fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फीलखाना के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के आग लगने से पांच मंजिला इमारत में अफरा-तफरी मच गई। भूतल की पार्किंग में खड़ी बाइकों में आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में जहरीला धुआं भर गया। ऊपरी मंजिलों पर कई लोग फंस गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें चार लोगों को सांस लेने में दिक्कत और चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया। 

उपचार के दौरान राखी साहू (45) और प्रांजल बाथम (15) की मौत हो गई। वैभव गुप्ता और मीता बाथम का इलाज चल रहा है। यह घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे गणेश मंदिर वाली सकरी गली में हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

अग्निशमन विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 4:54 बजे फजलगंज मिनी कंट्रोल रूम को 19/74 राधिका अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। लाटूश रोड अग्निशमन केंद्र से दो गाड़ियां तत्काल रवाना की गईं। आग की भीषणता देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कर्नलगंज समेत अन्य केंद्रों से अतिरिक्त गाड़ियां बुलवाई गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। 
 

जहरीले धुएं और अत्यधिक तापमान के बीच दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की। आग को अन्य मंजिलों तक फैलने से रोकते हुए पूरी तरह बुझा दिया। इससे आसपास के आवासीय और व्यावसायिक भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
 

पांच से छह फीट चौड़ी गली में बना अपार्टमेंट

जिस मकान में आग लगी, उसका नंबर 9/74 बताया गया है। यह पांच मंजिला अपार्टमेंट मात्र पांच से छह फीट चौड़ी गली में लगभग दो साल पहले बना था। इस इमारत में कुल 12 परिवार रहते थे। निकलने का एक ही सकरा रास्ता होने के कारण बचाव कार्य में काफी बाधा आई।

विज्ञापन

पीड़ितों ने बताई कहानी

एक महिला शकुंतला गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 112 पर कॉल किया था, लेकिन वह नहीं उठा। आग लगने की सूचना मिलते ही वे लोग छतों से कूदकर नीचे आए। इस दौरान शकुंतला गुप्ता के बेटे घायल हो गए और उनके पति झुलस गए। उनके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और कई अन्य लोग भी झुलसे हैं। शकुंतला गुप्ता ने भी एक महिला और एक बच्ची की मौत की पुष्टि की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें