फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: प्रत्याशी राजकुमारी के समर्थन में रोड शो करने हमीरपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, उमड़ी भीड़

Mon, 14 Feb 2022 03:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को हमीरपुर जिले पहुंचीं। प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
हमीरपुर: प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में हमीरपुर जिले के मौदहा में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो करने पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रियंका दोपहर करीब 2:15 बजे सड़क मार्ग से होते हुए मौदहा कस्बे में मलीकुंआ चौराहे पर पहुंचीं।
विज्ञापन


यहां से प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चन्देल के पुत्र अभयराज चन्देल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो की शुरुआत की। यहां कांग्रेस समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

वहीं प्रियंका गांधी ने भी समर्थकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाने के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर कर तहसील मार्ग पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें