यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परिणाम जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 10 वीं के यूपी टॉपर रहे गौतम रघुवंशी को 12 वीं में मात्र 92 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम में इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 फीसद रहा है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख, 96 हजार 031 परीक्षार्थियों में से 29 लाख 82 हजार 55 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 16 लाख 76 हजार 916 छात्रों में से 16 लाख 68 हजार 868 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
छात्र अपने मैट्रिक या माध्यमिक और इंटर या कक्षा 12वीं के परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं। शुक्रवार देर रात ही शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने तारीख और समय जारी कर इसकी पुष्टि कर दी थी।
अंकों में सुधार के लिए परीक्षा में शामिल हो सकेंगे छात्र
ऐसे विद्यार्थी जो कि अपने अंकों में सुधार चाहते हैं उन्हें परीक्षा में शामिल किया जाएगा पर उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। बता दें कि इस बार कोरोना महामारी के कारण हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी हैं। विद्यालयों के साथ मिलकर परिणाम जारी किया गया है।