फतेहपुर की हिमांशी विश्वकर्मा ने हाईस्कूल में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। रघुवंशपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर की छात्रा हिमांशी ने 600 में से 568 अंक प्राप्त किए हैं। हिमांशी केशवपुर गांव में रहती हैं।
उनका गांव स्कूल से 15 किलोमीटर दूर है। रोज तीन किलोमीटर साइकिल चलाकर उनके पिता शिव प्रसाद उर्फ पप्पू विश्वकर्मा हिमांशी को हाईवे तक छोड़ने जाते हैं। जहां से वह बस पकड़कर स्कूल पहुंचती हैं।
रास्ते भर पढ़ाई करती हैं। हिमांशी कहती हैं, रोज आठ से नौ की पढ़ाई के बाद यह नतीजा आया है। इसके पीछे पिता जी की काफी मेहनत है। पिता शिव प्रसाद की बिलंदा कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। हिमांशी के रिश्ते के भाई हैं जो कानपुर आईआईटी में पढ़ाई कर हैं। हिमांशी को उनसे हौसला मिलता है। वह भी बड़ी होकर आईआईटी में जाना चाहती हैं।