फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2019: हाईस्कूल में जिला टॉपर शिखा ने कहा शिक्षा क्षेत्र में बनाऊंगी अपना भविष्य

Sat, 27 Apr 2019 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
माता-पिता के साथ शिखा सिंह
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। बीघापुर उन्नाव थाना क्षेत्र के घाटमपुर खुर्द स्थित पति राजा महिपाल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा शिखा सिंह ने 95.33% अंक पाकर प्रदेश में पांचवी रैंकिंग प्राप्त की है। वहीं इसी विद्यालय कि शिवानी देवी ने 93% अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद बोर्ड के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की पति राजा महिपाल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा शिखा सिंह पुत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिवानी सिंह ने बताया कि माता-पिता व परिवार जन उनके प्रेरणा स्रोत हैं।

 
विज्ञापन

शतरंज के खेल में माहिर खिलाड़ी हैं प्रज्ञा

उन्होंने कहा कि इंटर की परीक्षा पास करने के बाद वह शिक्षा के क्षेत्र में जाना पंसद करेंगी। उन्होंने कंप्यूटर को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया वहीं खेलकूद में खुद को शतरंज में माहिर बताया। शिखा ने बताया कि उन्होंने पूरे वर्ष घर में 6 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की है। गणित में कोचिंग का सहारा लिया।

शिखा ने विद्यालय में अच्छी शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। शिखा के पिता धर्मेंद्र कुमार सिंह टेढ़ा में फोटो स्टूडियो की दुकान संचालित करते हैं वही माता शैलजा सिंह प्राथमिक विद्यालय बदियन खेड़ा में प्रधान शिक्षिका हैं। शिखा का छोटा भाई शिखर सिंह भी पति राजा महिपाल इंटर कॉलेज में कक्षा 3 का छात्र है ।शिखा सिंह ने बताया कि ईमानदारी से शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम पाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें