किसान की बेटी प्रज्ञा ने हाईस्कूल परीक्षा में टॉप 10 में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फतेहपुर निवासी किसान महेंद्र कुमार पटेल की बेटी प्रज्ञा देवी ने प्रदेश में 10 वीं रैंक हासिल की है। 'अमर उजाला' से बातचीत के दौरान प्रज्ञा ने बताया कि वो आईएएस बनने की चाह रखती हैं।
प्रज्ञा ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मिटाने वाला और सशक्त बनाने वाला राजनेता चाहिए। प्रज्ञा अमोली विकासखंड के बबई चांदपुर की रहने वाली हैं। बड़ा भाई राहुल गाजीपुर में सिपाही है। प्रज्ञा का कहना है कि वह भाई की प्रेरणा से आईएएस बनना चाहती हैं।