बांदा के नरैनी में एक घर में आग लगने से अकेले रह रहा अधेड़ किसान जिंदा जल गया। किसान अविवाहित होने के कारण घर मे अकेले रहता था। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक सब कुछ जल कर राख हो गया था।
बांदा के पोंगरी गांव निवासी छोटा बिलौन्हा (54) पुत्र रामप्रताप रात में अपने घर मे सो रहा था। रात लगभग 10 बजे अचानक उसका घर धूं-धूं कर जलने लगा। जब पड़ोसियों को पता चला तब दरवाजे तोड़कर देखा तबतक छोटा अपने बिस्तर में रजाई सहित जल चुका था।
आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जल गया। पड़ोसियों ने बताया कि उसके अन्य भाई अपने-अपने परिवार के साथ गांव में ही दूसरी जगह रहते थे। मृतक के हिस्से में लगभग 7 बीघे जमीन थी उसी से अपना गुजारा करता था। घटना की सूचना पर रात में ही कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।