फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गिरी पड़िया को टोल कर्मियों ने लिया गोद

विज्ञापन
बारा टोल प्लाजा के पास गिरी पड़िया। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। हाईवे पर चलते लोडर से पांच दिन पहले गिरी पड़िया को अब टोल कर्मियों ने गोद लिया। एजीएम ने सुपरवाइजर को देखरेख के लिए लगाया है।
विज्ञापन

बारा टोल एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि पांच दिन पहले कानपुर की ओर से आ रहे एक लोडर से आ रहा था। तभी भैंसी ने पड़िया को लोडर में ही जन्म दिया जो टोल के पास हाईवे पर गिर गई। इसकी जानकारी चालक व अन्य लोगों को नहीं हो सकी। टोल कर्मी पड़िया को ले आए और ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया। बोरा आदि ओढ़ाकर पड़िया के लिए दूध आदि की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लोडर का नंबर से चालक के मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उसने पड़िया लेने से मना कर दिया। एजीएम ने बताया कि पड़िया को टोल पर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। दो लीटर प्रतिदिन दूध की व्यवस्था की गई है। सुपरवाइजर मुलायम व संदीप को देखरेख के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें