फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हादसे रोकने के लिए रखवाए गए पत्थर ने ली युवक की जान, साथी घायल

Thu, 07 Oct 2021 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार साथी युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हादसों को रोकने के लिए निर्माणाधीन नहर पुल पर रखे पत्थर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


उन्नाव पुरवा मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ दिन पहले प्रवक्ता की कार नहर में गिर गई थी। एसडीएम के निर्देश पर निर्माण कंपनी ने हादसों को रोकने के लिए पुल के आसपास सड़क के किनारे लोहे के सावधानी बोर्ड और पत्थर रखवाए थे।

मंगलवार रात लगभग 12 बजे एक बाइक पत्थर से टकरा गई। हादसे में शहर के शांति नगर निवासी 27 वर्षीय राजेश यादव पुत्र विश्राम यादव की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त अचलगंज के बंथर निवासी 25 वर्षीय अनुज यादव घायल हो गया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों ऊंचागांव सानी से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें