फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: जमानत पर छूटे हत्यारोपी का झाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Oct 2021 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव के बाहर हत्या के मामले में जमानत पर छूटकर आए 25 वर्षीय युवक का झाड़ियों में शव पड़ा मिला। 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था और उसके बाद से लापता हो गया था।
विज्ञापन


शव पुराना होने से कंकाल का रूप ले चुका है। मृतक के चचेरे भाई ने कोतवाली में गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जता नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र लालपुर निवासी बबलू राठौर  (25)  का शव गांव से 500 मीटर दूर झाड़ियों से बदबू आने पर ग्रामीणों ने देखा।

शव लगभग कंकाल का रूप ले चुका था। मृतक के चचरे भाई रजनीश ने उसकी पैंट से शव की पहचान की है। शव लगभग 15 दिन पुराना होने से खराब हो गया है। 6 जनवरी 2021 को बबलू ने पड़ोस की दुलारी (40) पत्नी बाबूलाल की सिर में डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बबलू पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें