फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: महिला से प्रेम प्रसंग पर चौकी में भिड़े दो सिपाही, गाली-गलौज और मारपीट भी हुई, पढ़ें मामला

Tue, 13 Aug 2024 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले के बीघापुर में एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर चौकी में तैनात दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की गाली-गलौज और मारपीट तक हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर निबई चौकी में तैनात दो सिपाहियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। चौकी के आसपास रहने वाले लोगों ने दो सिपाहियों को मारपीट करते देखा तो चर्चा का विषय बन गया। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। बीघापुर थानाक्षेत्र की निबई चौकी में दो सिपाही लंबे समय से तैनात हैं। चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला से एक सिपाही की काफी समय से नजदीकी है।

विज्ञापन


सिपाही का महिला के घर भी आना-जाना है। पिछले कुछ दिनों से निबई पुलिस चौकी में तैनात एक अन्य सिपाही का उसी महिला से मेलजोल बढ़ गया। यह बात जब पहले से तैनात सिपाही को पता चली तो दोनों में खुन्नस बढ़ने लगी। सोमवार 12 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे चौकी परिसर में ही दोनों सिपाहियों में पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट हो गई।

आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो घटना चर्चा का विषय बन गई। मंगलवार सुबह मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में आया तो दोनों सिपाहियों को चौकी से हटाकर बीघापुर थाने भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि दोनों सिपाहियों की थाने में ड्यूटी लगाई गई है। घटना की जांच की जा रही है। दोनों सिपाहियों के भी लिखित बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें