फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: कानपुर-आगरा हाईवे पर मैजिक पलटी, सड़क पर गिरे पानी वाले नारियल, लूटने के लिए ग्रामीणों में मची होड़

Tue, 13 Aug 2024 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर नारियल पानी लदी मैजिक पलट गई। सुबह ग्रामीणों ने रोड पर नारियल पड़े देखे, तो लूटने के लिए होड़ मच गई।
विज्ञापन
पानी वाले नारियल लूटते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह नारियल पानी लदी मैजिक मानिकपुर मोड़ के पास पलट गई। डीसीएम में लदे नारियल पानी हाईवे पर गिर गए। हादसे के बाद आनन फानन मैजिक को उठाकर चालक-परिचालक ले गए, लेकिन नारियल हाईवे पर ही पड़े रहे। सुबह रोशनी होने पर आसपास के गांव के लोगों ने नारियल पानी पड़े देखे, तो लूटने की होड़ मच गई। गांव के महिला-पुरुष करीब दो घंटे तक सब लूटते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें