फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Suicide: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस को पास में मिला ये सामान

Mon, 13 Mar 2023 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव में ट्रैक किनारे युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी स्थित छमक नाली पुलिया के पास डाउन ट्रैक किनारे एक युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस और जीआरपी पहुंची। घटनास्थल से कुछ दूर पर युवक की बाइक खड़ी मिली है।

विज्ञापन


पुलिस को एक मोबाइल फोन और एक बैग मिला है। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बैग में खाने का सामान और कुछ कपड़े हैं। दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। युवक कानपुर चौबेपुर निवासी राजबहादुर पुत्र कुंज बिहारी और युवती शिवानी पुत्री सज्जन कानपुर देहात की रहने वाली थी। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें