फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: खेल मैदान को मिली आजादी, कब्जा कर बनाया था मदरसा, बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण, पुलिस बल रहा तैनात

Sun, 14 Jun 2026 03:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: इसुनिया गांव में खेल मैदान की जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन खाली न करने पर यह सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जेसीबी से ढहाया गया निर्माण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के चकलवंशी थाना क्षेत्र में  सदर तहसील की इसुनिया गांव में खेल मैदान पर अवैध रूप से बने मदरसे को जेसीबी से ढहा दिया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर व सीओ सफीपुर सहित कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। इसुनिया गांव में गाटा संख्या 122 अभिलेखों में खेल मैदान के नाम दर्ज है। इस जमीन के 130 वर्ग मीटर क्षेत्र में मदरसे का अवैध निर्माण करके संचालन किया जा रहा था।

विज्ञापन

चर्चा है कि निर्माणस्थल अन्य धार्मिक क्रियाकलापों में भी प्रयोग किया जा रहा था।  एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2018 में ग्राम समाज बनाम एनुल हक निवासी धौरहरा भटपुरवा लखीमपुर के विरुद्ध बेदखली का मुकदमा तहसील न्यायालय में दाखिल हुआ था। वर्ष 2023 में 25350 रुपये का जुर्माना लगाकर बेदखली का आदेश किया गया था। कई बार जमीन खाली करने की नोटिस दी गई, लेकिन इसके बाद भी खाली नहीं किया गया था।

विज्ञापन

http://



अवैध निर्माण गिराकर खेल मैदान खाली कराया

शनिवार को विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने यहां पर पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया था। रविवार को जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिराकर खेल मैदान खाली कराया गया। इस मौके सीओ सफीपुर सोनम सिंह, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, लेखपाल कलश कटियार सहित माखी, दही, अचलगंज, सफीपुर थाना सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें