कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में शनिवार रात चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के बाद गुस्साए भतीजे ने कैंची से हमला कर अपने चाचा की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे डायल-112 पर सूचना मिली।
इसमें बताया गया कि मलिकपुर गांव निवासी प्रताप सिंह पवार (65) की उनके भतीजे सूरज सिंह पवार (21) ने हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों एक ही घर में रहते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आए सूरज ने कैंची से प्रताप सिंह की गर्दन पर वार कर दिया।