फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन में महिला प्रधान समेत 57 पर रिपोर्ट, कलक्ट्रेट में विरोध जताने पहुंचे थे लोग

Mon, 13 Sep 2021 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

गंगाघाट थाना की हाजीपुर चौकी प्रभारी प्रेमशंकर दीक्षित पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दो दिन पहले कार्रवाई की मांग को लेकर हाजीपुर की महिला ग्राम प्रधान नीलम सोनी ने अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कलक्ट्रेट में दो दिन पहले चौकी प्रभारी पर भ्रष्टाचार में कार्रवाई की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करना महिला प्रधान व समर्थकाें को भारी पड़ गया। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने 37 नामजद व अज्ञात समेत 57 लोगों पर कोविड नियमों व धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गंगाघाट थाना की हाजीपुर चौकी प्रभारी प्रेमशंकर दीक्षित पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दो दिन पहले कार्रवाई की मांग को लेकर हाजीपुर की महिला ग्राम प्रधान नीलम सोनी ने अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया था।

सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर ग्राम प्रधान नीलम सोनी, उनके पति रामभरोसे, गांव की रामकली, जानकी, शांति, राहुल, गंगाराम, मिथलेश, राजेश्वरी, सोनी, लवकुश, रामबाबू, प्रकाश, माया, जमुना, रामनारायण कोरी, मधुसूदन तिवारी, सुरेश, नन्हा, गोविंद, राजकुमारी, जानकी, शांति, महादेव, मेवालाल, पुष्पा, श्यामलाल, दुर्गा, सुनील, रमेश, माधुरी, रितिक, ऊषा, लल्ली, जगरूप व राधेश्याम के अलावा 20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें